मथुरा। कोषागार में 1.62 करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी सहायक लेखाकार अभिषेक श्रीवास्तव का तीन माह में पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।
सहायक लेखाकार अभिषेक श्रीवास्तव 2020 से छह मृतकों के फर्जी जीवित प्रमाण पत्र लगाकर अपने खाते में पेंशन की रकम ट्रांसफर कर रहा था। महालेखाकार (एजी) पेंशन प्रयागराज की टीम की जांच में यह खेल पकड़ में आ गया। अपर निदेशक (एडी) पेंशन, आगरा महिमा चंद्र की जांच में 1.62 करोड़ का घोटाला सामान आया था। इस पर कोषागार के अधिकारियों ने उसके खिलाफ सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 24 जनवरी से सहायक लेखाकार लापता हो गया। उसी समय से पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।