नोएडा। आईएमएस लॉ कॉलेज में बुधवार को नई पहल ज्यूरिस एकेडमिया सोसाइटी ने ‘धर्मों के पार नारीवादी आंदोलन : एक सामाजिक विधिक दृष्टिकोण’ विषय पर प्रेजेंटेशन प्रतिस्पर्धा आयोजित की। सोसाइटी की संयोजक प्रो. स्वाती त्यागी ने बताया कि इसमें 15 प्रतिभागियों ने सती प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह, महिला शिक्षा, व्यक्तिगत विधि सुधार और महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। निमिषा त्रिपाठी और अदीबा जंग विजेता, आकांक्षा बाजपेयी प्रथम उपविजेता और शाहीन खान द्वितीय उपविजेता रहीं। इस दौरान प्रो. भाविश गुप्ता, व्यास कुमार यादव, डॉ. सचिन गोयल समेत आईएमएस लॉ कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुम हसन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो