फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस की निगरानी में होगा नववर्ष का जश्न, रात 10 बजे बाद पार्टी की मनाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नव वर्ष के स्वागत में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। 31 दिसंबर की रात सड़कों पर बेवजह घूमना, नशेबाजी कर शोर-शराबा करने वालों की रात हवालात में कटेगी और जेल भी भेजा जा सकता है। पुलिस ने होटल-रेस्तरां संचालकों को भी रात 10 बजे तक पार्टी आयोजित कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन


बिना आबकारी विभाग से लाइसेंस लिए शराब परोसने वाले होटल व रेस्तरां संचालकों पर कार्रवाई होगी। इस संबंध में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया है। 31 दिसंबर के लिए आबकारी विभाग की ओर से छह अस्थाई बार लाइसेंस जारी किए गए हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होटल-रेस्तरां में पार्टियां आयोजित होंगी। ढाबे, रेस्तरां, होटल में होने वाली पार्टियों पर आबकारी विभाग की भी निगाह रहेगी। पुलिस स्तर से सार्वजनिक स्थलों की निगरानी ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।

कार्यक्रम स्थलों, होटल, शॉपिंग मॉल, लॉज, रेस्तरां के आस-पास व रेलवे स्टेशन और बस अड्डोेें पर पेट्रोलिंग रहेगी। मदिरा की दुकानों के आस-पास भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से से चेकिंग की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगाह रहेगी। किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट डालने पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर संबंधित को जेल भेज दिया जाएगा। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि नववर्ष को लेकर सभी थानेदारों, सीओ, एसपी को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें