फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट: गत वर्ष की अपेक्षा थोड़ा कठिन रहा पेपर

Sun, 07 May 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा-कोसीकलां। जनपद में चार केद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) शांतिपूर्ण संपन्न हुई। एक्सपर्ट की मानें तो गत वर्ष की अपेक्षा इस बार का पेपर थोड़ा कठिन रहा है। मथुरा में कान्हा माखन पब्लिक स्कूल और मदन मोहन कलावती सरार्फ विद्या मंदिर तथा कोसीकलां में एमडी जैन पब्लिक स्कूल व सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 2635 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2572 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुईं। सभी केंद्रों पर सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। वहीं परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी रही। परीक्षार्थियों के जूते बाहर ही उतरवा लिए गए। पेन भी अंदर नहीं ले जाने दिए और मास्क भी उतरवा लिया। दोपहर 2 बजे से 5.20 बजे तक संपन्न हुई परीक्षा के बाद जब परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले तो उनके चेहरों पर मिलेजुले भाव थे, जिनका पेपर अच्छा हुआ वह खुश नजर आया, वहीं सही नहीं हो सका, वह मायूस दिखा। कोसीकला में लगभग 1030 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एमडी जैन पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर बच्चों व अभिभावकों का मेला सा लगा रहा। एमडी जैन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके यहां 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



बीते वर्ष की तुलना में इस बार थोडा टफ रहा। फिजिक्स का पेपर कठिन था। बायाेलॉजी में घुमा फिरा कर प्रश्न दिए गए। ऐसे में बीते वर्ष की अपेक्षा मेरिट कम रह सकती है। - पवन भारद्वाज एक्सपर्ट

- केमिस्ट्री के प्रश्नों में थोड़ा बदलाव दिखा है। आर्गेनिक पार्ट अधिक आया है। बीते वर्ष की अपेक्षा कोई अधिक बदलाव नहीं है। बच्चों ने मन लगाकर पढ़ाई की है तो उसे पेपर अधिक कठिन नहीं लगेगा। पेपर में बदलाव तो थोड़ा बहुत हर बार ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार यादव एक्सपर्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें