फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नगाड़े की तान पर थिरकीं हुरियारिनें

विज्ञापन
मथुरा। एमएलसी योगेश नौहवार ने नगाड़ा बजाकर मेले का शुभारंभ किया। - फोटो : mathura
विज्ञापन
नौहझील/मांट (मथुरा)। नौहझील के गांव मड़ुआका में सोमवार फूलडोल मेले का आयोजन किया गया। सुबह से शिव मंदिर प्रांगण में रसिया के बीच गुलाल उड़ने लगे।
विज्ञापन

यहां नगाडे़, ढप, ढोल, मृदंग की तान पर हुरियारे और हुरियारिनों ने जमकर नृत्य किया। सामूहिक गायन के साथ लोगों ने भी नृत्य का आनंद लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एमएलसी योगेश नौहवार ने नगाड़ा बजाकर मेले का शुभारंभ किया। रात में जिकड़ी भजनों का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अमर सिंह प्रधान व संचालन नेत्रपाल सिंह ने किया। इस दौरान रालोद नेता जगवीर नौहवार, ग्राम प्रधान महेश चौधरी, रोहताश नौहवार, कमल सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामपाल सिंह, कृपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें