फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जीत के बाद सांसद हेमा ने किए गिरिराज दर्शन

Sun, 12 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मिली जीत की खुशी में रविवार को सांसद हेमामालिनी ने गोवर्धन पहुंच कर गिरिराजजी के दर्शन किए। राधाकुंड सुलभ शौचालय के निरीक्षण के बाद उन्होंने जतीपुरा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सांसद ने मथुरा जिले की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रदेश में सपा के शासन को नकारते हुए भाजपा पर भरोसा किया है। लोकसभा के बाद विधानसभा में बड़ी जीत हुई है। वे ब्रज के विकास के लिए संकल्पित हैं। जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राणा, देहात मंडल के प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय, प्रीति राणा, चंद्र विनोद, ओमप्रकाश शर्मा आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें