उत्तर प्रदेश में मथुरा के महावन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। यहां वह भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोकुल महावन स्थित उदासीन कार्ष्णि रमणरेती आश्रम में पहुंचे थे। रमणरेती आश्रम के संत कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज ,कार्ष्णि नागेंद्र महाराज व अन्य लोगों ने पुष्प माला और पटुका पहनाकर उनका स्वागत किया।