वृंदावन। मथुरा रोड स्थित कैलाश नगर मोड़ पर सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों ने बताया कि तीनों युवक एक पर बाइक सवार होकर मथुरा से वृंदावन आ रहे थे। तभी कैलाश मोड़ पर बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने आकाश पुत्र वहीद खान निवासी गौरा नगर थाना कोतवाली वृंदावन को मृत घोषित कर दिया। उधर, तौफीक पुत्र सलीम निवासी गौरानगर और दुष्यंत पुत्र मनोज निवासी पानीघाट का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। इनमें तौफीक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे आकाश के परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक अस्पताल में आए परिजन आकाश का शव लेकर चले गए। वे कोई पुलिस कार्यवाही नहीं चाहते हैं। संवाद