Mathura News: निर्मोही मां ने नवजात को कचरे के ढेर में फेंका
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां निर्मोही मां ने अपने नवजात को कचरे के ढेर में फेंक दिया। आसपास के लोगों ने देखा तो भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है। मामला फरह थाना क्षेत्र का है।