फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मां ने मौत के मुंह में धकेला, पिता ने अंतिम संस्कार से भी मुंह फेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली के डैंपियर नगर की तीन मासूम बच्चियों को लेकर मां ने सोमवार शाम आत्महत्या के लिए यमुना में छलांग लगा दी थी। पति पर अवैध संबंधों के शक में महिला ने यह कदम उठाया था। कूदने के बाद वह खुद तो बच गई। मगर, बच्चियां अपनी जान गंवा बैठीं। इससे भी दुखद यह रहा कि मृत बच्चियों का पिता उनका अंतिम संस्कार करने तक नहीं आया। मंगलवार को पुलिस ने देर शाम पोस्टमार्टम के बाद बच्चियों का शव उनके ननिहाल और बाबा पक्ष के लोगों के सुपुर्द कर दिए। लक्ष्मी नगर में यमुना किनारे तीनों बच्चियों के शवों का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के पंजाबी पेंच, डैंपियर नगर की पूनम, अपने पति हरिओम पर एक महिला से अवैध संबंधों का शक था। सोमवार शाम को वह अपनी तीन बेटियों अंशिका (8), वंशिका (6) और चारू (3) के साथ हंसगंज, जमुनापार इलाके से यमुना में कूद गई थी। वहां राहगीरों ने पूनम को तो बचा लिया। मगर, तीनों बच्चियां अपनी जान गंवा बैठीं। देर रात बच्चियों का पिता हरिओम जिला अस्पताल पर पहुंचा। इधर, पूनम के मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने हरिओम को देख उससे गुस्से में खींचतान कर दी। इस पर हरिओम मौके से भाग गया और अपना फोन बंद कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को तीनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार हरिओम को फोन किया गया। मगर, उसका फोन बंद है। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला। हारकर शवों को ननिहाल और बाबा पक्ष को सौंपा गया। उनके द्वारा ही अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।


मासूमों के शवों को देख फूट-फूटकर रोए परिजन
तीनों मासूमों के शवों को देख उनके ननिहाल और बाबा पक्ष के लोग फूट-फूटकर रोए। पूनम और हरिओम को जी भरकर उन्होंने कोसा। इधर, पूनम भी खुद को कसूरवार ठहराते हुए फफक-फफक कर रोने लगी।
विज्ञापन


तीन बेटी होने पर देता था ताने
पूनम के भाई राहुल ने बताया कि हरिओम, बहन पूनम को तीन बेटी होने पर ताने देता था। वह एक लड़का चाहता था। मगर, डॉक्टरों ने चौथे बच्चे के लिए मना कर दिया था। दरअसल, तीनों बेटियां ऑपरेशन से हुईं थीं। इस पर हरिओम कहता था कि वह दूसरी शादी करने के बाद वह दूसरी पत्नी से अपने बेटे की चाहत को पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें