मथुरा। भाजपा महिला मोर्चा महानगर 2024 लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी। इसके लिए अभी से महानगर भाजपा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाएंगी।
महाविद्या कॉलोनी में भाजपा महानगर के महामंत्री प्रदीप गोस्वामी के कार्यालय पर हुई महिला मोर्चा की बैठक मेें महानगर की अध्यक्ष पूजा चौधरी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बूथ सशक्तिकरण, सेल्फी अभियान, सुषमा स्वराज सम्मान ऑनलाइन प्रशिक्षण अभियान आदि कार्यक्रम बखूबी किए जाएंगे। यह अभियान प्रत्येक बूथ पर कराए जाएंगे। इसके लिए महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
भाजपा ब्रजक्षेत्र आईटी विभाग राघव अग्रवाल और शुभम ठाकुर ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। महानगर प्रभारी नीरू सक्सेना ने सभी से इस अभियान में जुटने का आह्वान किया। हीरा अत्येंद्र, वंदना अरोड़ा, रश्मि शर्मा, माधुरी सिंह, महिमा अरोड़ा, ऋचा, रश्मि अग्रवाल, अग्रिमा चतुर्वेदी, उर्मिला दीक्षित, तनुजा चतुर्वेदी, भारती, गीता, मंजू, आरती, सुनीता, सरोज आदि मौजूद रहीं। संचालन महिला मोर्चा महानगर की मंत्री माधुरी सिंह ने किया।