फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: श्रद्धालु ने धारदार हथियार से काट लिया खुद का गला, तड़पता हुआ देखकर कांप गए लोग; पढ़ें पूरा मामला

Thu, 08 Feb 2024 12:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, मथुरा

सार

वृंदावन में श्रद्धालु ने धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया। उसे बीच सड़क तड़पता हुआ देखकर लोग कांप गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
man demo, men demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में श्रद्धालु ने बुधवार सुबह परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल गोशाला के पास धारदार हथियार से प्रहार करके खुद का गला काट लिया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। एक अन्य श्रद्धालु ने उसे घायल अवस्था में देखा तो उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। साथ ही उसके पिता को सूचित किया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


घायल श्रद्धालु मध्यप्रदेश के मुरैना से आया था। परिक्रमा मार्ग स्थित संत काॅलोनी के गौरी गोपाल गोशाला के पास शिवम (20) ने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। कथा सुनने आए उन्नाव के श्रद्धालु ब्रज कुमार ने उसे घायलावस्था में जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। उन्होंने बताया कि युवक ने अपना गला किसी वस्तु से काट लिया। उसके पिता नरेश को घटना की जानकारी दे दी।

केशवधाम पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि युवक घर से वृंदावन एक माह पहले आया था। बुधवार सुबह गौरी गोपाल गोशाला के पास उसने गले में चोट लगा ली। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें