फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रोडवेज की बसों में 47 हजार से अधिक बहनों ने किया मुफ्त सफर

Fri, 01 Sep 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर परिवहन निगम की बसों में 30 और 31 अगस्त को बहनों के लिए मुफ्त यात्रा रही। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसों में दो दिन के अंदर 47 हजार 406 महिलाओं ने मुफ्त सफर किया। इसकी एवज में प्रदेश सरकार परिवहन निगम को 32 लाख 72 हजार 530 रुपये का भुगतान करेगी।
विज्ञापन

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर बहनों को दो दिन के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का तोहफा दिया। 30 और 31 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज और नगरीय बसों के परिचालकों ने शून्य राशि की टिकट बनाई। इस टिकट पर धनराशि नहीं लिखी थी, लेकिन दूरी का उल्लेख किया गया।
दो दिन के अंदर परिवहन निगम की बसों में 32 हजार 900 तथा नगरीय सेवा की बसों में 14 हजार 506 बहनों ने मुफ्त में सफर किया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा के अनुसार रोडवेज की बसों में जिन बहनों ने सफर किया उनका किराया 32 लाख के करीब बनता है।
विज्ञापन


इसी तरह नगरीय सेवा की बसों का किराया 72 हजार 530 रुपये है। दोनों धनराशि को यदि जोड़ लिया जाए तो 39 लाख 72 हजार 530 के करीब धनराशि की टिकट बनती। चूंकि मुफ्त में सफर करने वाली बहनों का किराया प्रदेश सरकार निगम को देगी तो इस धनराशि का बिल बनाकर परिवहन निगम के मुख्यालय भेजा जाएगा। यहां से प्रदेश सरकार के पास धनराशि का बिल जाएगा और धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें