फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर डीग की महिला को बंदर ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। डीग राजस्थान निवासी महिला को सोमवार को जंक्शन पर बंदर ने काट लिया। परेशान महिला को जंक्शन पर प्राथमिक चिकित्सा भी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

डीग निवासी महिला विश्रांता पति परशुराम के साथ किसी काम से मथुरा आई थी। इस दौरान वह डीग जाने के लिए जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी पीछे से आए बंदर ने उसे पैर में काट लिया। इससे पैर से खून निकलने लगा। महिला ने बताया कि उसे जंक्शन पर प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल सका। अब वह डीग जाकर ही रैबीज का टीका लगवाएगी। उधर, स्टेशन डायरेक्टर रवि प्रकाश ने बताया कि स्टेशन पर बंदरों के संबंध में उन्होंने कई दफा नगर निगम को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें