फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोरोना से जंग लड़ने के लिए आज और कल होगी मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोविड से जंग लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग मंगलवार और बुधवार दो दिन अपनी तैयारियों को परखेगा। शासन से आए निर्देश के बाद विभाग ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा 11 और 12 अप्रैल को कोरोना मॉकड्रिल करने के आदेश दिए गए हैं। आदेश के अनुपालन में जिले में भी दो दिन कोरोना मॉकड्रिल होगी। मॉकड्रिल के माध्यम से कोरोना संक्रमण फैलने की स्थिति में विभाग इससे कैसे निपटेगा उसको परखा जाएगा। जिले के 5 स्वास्थ्य केंद्रों पर यह मॉकड्रिल होगी, जिनमें वृंदावन स्थित सौ शैय्या चिकित्सालय, सीएचसी कोसीकलां, सीएचसी वृंदावन, सीएचसी सोनई एवं सीएचसी नौहझील शामिल हैं।
उक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना संक्रमितों को भर्ती करने के लिए बेड, उनके उपचार के लिए आवश्यक दवाएं, उनकी जांच आदि की व्यवस्थाओं सहित अन्य की जांच होगी। कमियां मिलने पर उन्हें सुधारने का प्रयास किया जाएगा। ताकि कोरोना संक्रमण फैलने की स्थिति में किसी भी प्रकार समस्या से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें