फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: लापता हुए मासूस की चार दिन बाद मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस 

Mon, 07 Mar 2022 11:47 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा

सार

गांव बिरजूगढ़ी में अपनी ननिहाल आया दो वर्ष का बालक तीन मार्च को लापता हो गया था। परिजनों के साथ ही पुलिस टीम भी लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आज सुबह बालक की लाश पोखर में मिली।
 
विज्ञापन
आर्यान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव बिरजूगढ़ी से तीन मार्च को लापता हुए मासूम की आज सोमवार को घर के पास ही पोखर में लाश मिली। बच्चे की लाश को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस को दी गई थी सूचना

गांव बिरजूगढ़ी निवासी इस्लाम खान का दो वर्षीय धेवता आर्यान पुत्र शरीफ निवासी नंदगांव तीन मार्च की दोपहर तीन बजे से लापता था। परिवारीजन खोजबीन में लगे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने बालक के लापता होने की सूचना नौहझील पुलिस को दे दी थी।

तालाब में की गई बालक की तलाश  

पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बालक की तलाश की। इस्लाम के घर के निकट तालाब है। चार मार्च को सुबह ट्रैक्टर पंप से तालाब का पानी कम कर बालक की काफी तलाश की गई। पुलिस टीम भी साथ रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

बालक लेकर आई थी मायके 

बिरजूगढ़ी निवासी इस्लाम खान की पुत्री सलमा की नंदगांव में ससुराल है। वह एक मार्च को ही बच्चों के साथ मायके बिरजूगढ़ी आई थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें