फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घर से लापता किशोरी का शव यमुना में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र स्थित माली मोहल्ले से शनिवार रात लापता हुई किशोरी का शव सोमवार को यमुना में उतरता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन


माली मोहल्ला निवासी किशोरी घर से लापता हो गई। परिजन ने तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को परिजन ने सदर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन शुरू की ही थी कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि महादेव घाट के पास यमुना में एक किशोरी का शव बरामद हुआ है।

पुलिस ने किशोरी के परिजन को भी बुला लिया। परिजन ने शिनाख्त की। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि परिजन ने किशोरी को किसी बात को लेकर डांट दिया था। इसी से नाराज होकर वह घर से चली गई। उसकी मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें