फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने की श्रीजी के निज महल में सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देवालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने श्रीजी के निज महल में झाड़ू लगा और कूड़ा उठाकर सफाई की।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए मनोयोग से जुटी हुई है। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवालय में सफाई कर की है। बताया कि बरसाना स्थित ब्रह्माचल पर्वत की गंदगी को साफ करने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता देवालय ही नहीं गांव और शहर के प्रत्येक गली-मोहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। लाडलीजी मंदिर के रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी, चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रनवीर चौधरी, पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा और विवेक अग्रवाल सहित एडीएम योगानंद पांडेय, एसडीएम मयंक गोस्वामी, तहसीलदार मनीष कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार निर्वाल व ईओ पूजा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




गहवर वन की परिक्रमा लगायी
बरसाना। राधा की नगरी श्रीधाम बरसाना में आस्था की बयार बह रही है। मकर संक्रांति पर सुबह से घरों में पूजा-पाठ हुए। लोगों ने गजक, तिल के लड्डू, रेवड़ी, गुड़, मूंगफली आदि का दान किया। शाम को मुख्य बाजार में भूमिया गली स्थित गोपाल कुटीर से श्यामा-श्याम कीर्तन मंडली के साथ राधे गुरुजी के नेतृत्व में गहवर वन की परिक्रमा लगाई गई। भजन गायक शेखर ठाकुर एवं पवन कुमार शर्मा ने राधा रानी के भजन गाए, इन पर भक्त थिरकते हुए चल रहे थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें