चौमुहां। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के तहत सर्वोदय विद्यालय के मैदान में श्रीअन्न मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम की शुरुआत की। सांसद हेमा मालिनी ने मिलेट्स प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मिलेट्स एक नजर में कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया।
आईओसीएल के कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार कनोजिया ने मिलेट्स के पोषण से संबंधित लाभों पर जोर दिया। उन्होंने ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, कंगानी और चना जैसे मिलेट्स को सुपरफूड बताया। सांसद ने बताया कि मिलेट्स से शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर होती है। ग्राम पंचायतों में मोटे अनाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। चित्रकला और जागरूकता कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार किया गया।
मुख्य महाप्रबंधक शरद अग्रवाल, मुख्य प्रबंधक एसके पटनायक, मुख्य प्रबंधक अनुराग आनंद, मथुरा स्टेशन प्रभारी शिरीष कुमार वर्मा ने किसानों को मोटे अनाज के बीज वितरित किए। चेयरमैन नगर पंचायत चौमुहां सुषमा सिसौदिया ने सांसद को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। कारे बाबा, सुरेश सिंह, जस्सो, पवन वार्ष्णेय, मुकेश, महेश, गिर्राज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद