फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्कूलों में बच्चों को बांटा मोटे अनाज से निर्मित मध्याह्न भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा बुधवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों में श्री अन्न (मोटे अनाज) से निर्मित मध्याह्न भोजन का वितरण शुरू कर दिया गया। मोटे अनाज से निर्मित मध्याह्न भोजन का वितरण प्रथम चरण में 300 विद्यालयों से शुरू किया गया है। इसके लिए संस्था ने नई एवं स्वादिष्ट रेसिपी विकसित की है।
विज्ञापन


मथुरा के सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में मिलेट डे (मोटा अनाज दिवस) मनाया गया। गोवर्धन विधायक मेघ श्याम सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश सिंह, मांट विधायक राजेश चौधरी एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने अक्षय पात्र द्वारा निर्मित बाजरा-मक्का युक्त पफ नमकीन एवं बाजरा युक्त तहरी का वितरण किया।
कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर मोटे अनाज को भोजन में स्थान देने की मुहिम शुरू की गई है। बताया कि 10 हजार विद्यार्थियों को भोजन के अतिरिक्त नमकीन एवं 11 हजार बच्चों को तहारी परोसी गई है। अमित, राजीव, उमाशंकर, विष्णु, आशीष, रवि, नारायण प्रभु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें