फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील : अधपकी रोटी, पतली दाल को लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। उच्च प्राथमिक स्कूल जाबरा में मिड-डे-मील में सोमवार को अधपकी रोटी, पतली दाल पहुंची। यह देखकर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने लौटा दिया। इसे वृंदावन की एक संस्था की ओर से पहुंचाया गया था। संस्था प्रतिदिन मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन

वृंदावन की एक संस्था की ओर से मिड-डे-मील के तहत रोटी और सब्जी लेकर सोमवार को गाड़ी आई। विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर ने मिड-डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए उसे खोल कर देखा तो उसमें रोटियां कच्ची थीं। दाल भी पतली थी। भोजन लेकर आए कर्मचारियों ने अध्यक्ष से कहा कि जैसा भोजन मिलता है वहां से विद्यालयों में बांटने के लिए ले आते हैं।
अध्यक्ष के कहने पर कर्मचारी भोजन लौटा ले गए। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि रोटियां कच्ची थीं। जिन्हें खाने से बच्चे बीमार हो सकते थे। इस कारण बंटने से रोक दिया और उसे वापस लौटा दिया इस दौरान गजेंद्र सिंह ,सुनीत कुमार,गरुण भान सिंह आदि मौजूद रहे। इस संबंध में बीएसए सुनील दत्त ने कहा कि मिड-डे-मील आपूर्ति करने वाली संस्था को नोटिस दिया जाएगा। पूरे मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें