जीआरपी मथुरा थाना इंस्पेक्टर संदीप तोमर के अनुसार मूल रूप से बंगाल की रहने वाली पूजा नाम की महिला का हरियाणा में मायका है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पिछले सप्ताह उसने प्लेटफार्म संख्या एक पर आकर हंगामा किया था। वह पटरी पर भी लेट गई थी। बहुत मशक्कत के बाद महिला सुरक्षा कर्मियों ने उसे पटरी से हटाया था। समझा बुझाकर घर के लिए रवाना किया था। मंगलवार को वह फिर से मथुरा जंक्शन आ गई।
जीआरपी थाने आकर बताया कि वह प्रतिक्षालय में बैठी थी। वहां से उसका बैग चोरी हो गया। उसे तलाश करने को कहने लगी। महिला के आरोपों के आधार पर थाने की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मगर, उसके पास बैग होने का कोई भी फुटेज नहीं मिला। महिला को समझाया गया तो वह बखेड़ा करने लगी। उसके परिवार वालों को सूचना दी गई। इधर, कुछ देर बाद महिला खुद ही थाने से चली गई।