मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान के निकट मौजूद मीना मस्जिद को हटाने जाने संबंधी वाद में शनिवार को अदालत ने सुनवाई के बिंदू पर फिर से बहस के आदेश किए। इस मामले में अगली सुनवाई 14 अप्रैल को होगी। पक्षकार अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने श्री कृष्ण जन्मस्थान की उत्तर की ओर मौजूद मीना मस्जिद को श्री कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर मौजूद होना बताया है। उन्होंने अदालत से इसे अतिक्रमण मानते हुए हटाने की मांग की है। उन्होंने अपने दावे में मीना मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सचिव तथा सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को भी प्रतिवादी बनाया है। इससे पहले अदालत ने सुनवाई के बिंदु पर आदेश सुरक्षित कर लिया था परंतु सिविल जज सीनियर डिवीजन की पीठासीन अधिकारी ने अमीन रिपोर्ट और केस की पोषणीयता के बिंदु पर फिर से बहस के आदेश किए हैं। पक्षकार महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि अदालत ने सुनवाई के बिंदु पर फिर बहस के आदेश किए हैं।