फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मेडिकल स्टोर संचालकों ने की हड़ताल, पर्चे हाथ में लिए भटके तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के सभी मेडिकल स्टोर संचालक शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। दुकानों को बंद रख होली गेट चौराहे से डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां कलेक्ट्रेट का घेराव कर नारेबाजी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निलंबित करने की मांग की। डीएम ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मेडिकल संचालकों का यह प्रदर्शन सदर बाजार थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को सैंपलिंग के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम से अभद्रता और सैंपलिंग के कागजात फाड़ने के आरोप में सदर थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद किए मथुरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला यादव के समर्थन में था।

मथुरा केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि भोला यादव बीते 5 फरवरी की शाम को हर रोज की तरह ज्ञानी हलवाई, सदर बाजार से दूध लेने गए थे। उसी समय खाद्य विभाग की टीम पहले से ही दुकान के दुकानदार से बातचीत कर रही थी। आरोप है दुकान मालिक चक्रपाणि यादव से रुपयों की मांग की जा रही थी। रुपये न देने पर मिठाई व दूध का सैंपल भरने तथा मुकदमा लिखाने की धमकी दे रहे थे। दूसरे दिन मालूम हुआ कि वहां कोई विवाद हुआ और उसमें मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें भोला यादव को भी आरोपी बना दिया है।
विज्ञापन

कहा कि केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष होने के नाते भोला यादव द्वारा मेडिकल स्टोर संचालकों की हक की बात रखी जाती है। इसी कारण खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों से कहासुनी हो चुकी है। जिसके परिणाम में यह झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। अगर, 10 दिन में एफआईआर में से नाम नहीं निकाला गया तो सभी मेडिकल स्टोर बंद कर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को एसोसिएशन बाध्य होगी। इधर, डीएम ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही है।


हाथों में पर्चे लिए भटके मरीजों के तीमारदार
मेडिकल स्टोर बंद होने के कारण मरीजों के तीमारदार हाथों में पर्चे लेकर दवाओं के लिए भटकते रहे। दोपहर बाद शहर में कुछ दुकानें खुलीं, तब जाकर लोगों को दवाएं उपलब्ध हो सकीं। जिला अस्पताल के आसपास लोगों को सबसे अधिक समस्याओं का सामना दवा खरीद के लिए करना पड़ा।

ज्ञापन देने वालों में यह रहे शामिल
ज्ञापन देने वालों में कुंवर नरेंद्र सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू, महेंद्र चौधरी, पार्षद तिलकवीर चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल, सुनील साहनी, प्रहलाद यादव, अध्यक्ष ई-रिक्शा संगठन संजय यादव, महामंत्री मिठाई संगठन योगेश यादव, आशीष चतुर्वेदी, दिनेश जैन, अमित बंसल, जयंत पाल, अनिल अग्रवाल, सतीश बंसल, गौरव अग्रवाल, प्रदीप यादव, नितिन अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें