फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: किराए पर ढाबा चला रहा युवक लाखों का सामान लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। हाईवे पर अकबरपुर पेट्रोल पंप के निकट चौधरी ट्रक ढाबा को किराए पर चला रहा युवक ढाबा मालिक के लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

ढाबा मालिक कन्हैया पुत्र विजेंद्र निवासी चौमुहां ने जैंत थाने पर दी तहरीर में कहा है कि उसने सात माह पूर्व अकबरपुर निवासी दीपक पुत्र राधाचरण को दो वर्ष के लिए ढाबा चलाने के लिए किराए पर जगह दी थी।
विज्ञापन

इसमें बिजली का बिल भी किराए के साथ देने की बात हुई थी। दीपक ने पिछले सात माह से न तो किराया दिया और न ही बिजली का बिल। जब बार-बार उससे किराया व बिजली बिल की मांग की तो शुक्रवार की रात किराए पर ढाबा चला रहा युवक दीपक अपने अन्य साथियों के साथ उसके अंदर रखे ढाबे का लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाना जैंत में चार नामजद एवं अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें