फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: महिला ने पंखे के हुक से साड़ी बांध लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महावन (मथुरा)। गांव नगला मूलचंद में एक महिला ने पंखे के हुक में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर 12 बजे बेवी (40) पत्नी महेश ने कमरे में पंखे के हुक में साड़ी बांधकर फंदा लगा लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पति महेश की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। महिला ने बहन के जेठ मुकेश निवासी फिरोजाबाद से दूसरी शादी कर ली थी। मुकेश परिवार सहित महावन में रहता है। महिला के दो पुत्र तथा एक पुत्री है। महिला ने बाहर का गेट बंद कर कमरे के अंदर पंखे के हुक से अपनी साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने छत पर चढ़कर बाहर का गेट खोला, अंदर जाकर देखा तो महिला फंदे पर लटकी हुई थी। जानकारी बड़े पुत्र विकास को दी गई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें