फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महायोजना 2031: जल्द सामने आएगा मथुरा-वृंदावन का डिजीटल मास्टर प्लान, 10 सालों बाद कैसा होगा स्वरूप

Sat, 01 Apr 2023 08:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पीडब्ल्यूडी की सड़कें, सिंचाई योजना, वन-उद्यान विभाग के पार्क भी मास्टर प्लान का हिस्सा बनाए गए हैं। मंदिर के रास्ते भी बताएगा मास्टर प्लान डिजीटल मास्टर प्लान में सभी प्रमुख मंदिरों और राजकीय संग्रहालय को शामिल किया है।
विज्ञापन
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-वृंदावन मास्टर प्लान 2031 का अवलोकन निकट भविष्य में मोबाइल पर भी कर सकेंगे। इसमें नगर निगम क्षेत्र के वर्तमान स्वरूप के साथ भविष्य की योजनाओं का भी खाका शामिल रहेगा। इतना ही नहीं संबंधित जमीन किस उपयोग की है, यह भी डिजीटल मास्टर प्लान में घर बैठकर देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने प्रदेश सरकार के दिशानिर्देश के तहत डिजीटल मास्टर प्लान तैयार किया है। इसे मथुरा-वृंदावन शहरी क्षेत्र की अवस्थापना की आवश्यकताओं को देखते हुए बनाया है। सभी विभागों ने अपनी योजनाओं को इस में शामिल कराया है। इसमें बिजलीघर, पोस्ट आफिस, बैंक शाखाएं अग्निशमन केंद्र, स्कूल-काॅलेज, हॉस्पिटल की लोकेशन भी दर्ज है। अगले 10 सालों में नव स्थापित होने वाले बिजलीघर, अग्निशमन केंद्रों के स्थल को भी इंगित किया गया है। किस विभाग का कार्यालय कहां है, यह भी डिजीटल मास्टर प्लान में दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी की सड़कें, सिंचाई योजना, वन-उद्यान विभाग के पार्क भी मास्टर प्लान का हिस्सा बनाए गए हैं। मंदिर के रास्ते भी बताएगा मास्टर प्लान डिजीटल मास्टर प्लान में सभी प्रमुख मंदिरों और राजकीय संग्रहालय को शामिल किया है। स्टेशन और बस स्टैंड से श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित अन्य प्रमुख मंदिरों तक पहुंचने के रास्ते भी दर्ज किए गए हैं।

स्वीकृति मिलना अभी बाकी

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि पहली बार राज्य सरकार की पहल पर डिजीटल मास्टर प्लान तैयार किया गया है। कोई भी व्यक्ति इसका अवलोकन कहीं भी बैठकर कर सकता है। इसके लिए उसे किसी एक कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। शासन स्तर से मास्टर प्लान की स्वीकृति मिलना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें