फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा : राधाकुंड रेलवे स्टेशन को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
राधाकुंड रेलवे स्टेशन को लेकर विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने राधाकुंड रेलवे स्टेशन का विरोध करते हुए जीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि राधाकुंड रेलवे स्टेशन बनने से पहले गेट नंबर 17 पर राधाकुंड रेलवे स्टेशन स्थापित होना था, अधिकारियों की भूल से राधाकुंड रेलवे स्टेशन जुल्हैंदी गांव के निकट बनवा दिया है, जोकि गेट नंबर 16 पर पड़ता है। इस स्थान से राधाकुंड और राधाकुंड से लगे दर्जनों गांवों का कोई दूर-दूर तक लेना देना नहीं है। रेलवे अधिकारी को ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है जुल्हैंदी में बने राधाकुंड रेलवे स्टेशन का प्रयोग रात की तो बात दूर है, दिन में भी रेलवे स्टेशन पहुंचने का कोई नजदीक का रास्ता नहीं है। जो रास्ते हैं, वहां दिन और रात के समय मर्डर और लूट की घटनाएं होती रहती हैं। राधाकुंड रेलवे स्टेशन का अधिकांश हिस्सा जंगल में है। ग्रामीणों ने गेट नंबर 17 पर राधाकुंड रेलवे स्टेशन का पुन: निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें