फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तहसील भवन निर्माण में घटिया ईंटों का प्रयोग

विज्ञापन
तहसील भवन निर्माण में घटिया ईंटों का प्रयोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। पाली ब्राह्मणान के निकट गोवर्धन तहसील के नए भवन का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था आगरा पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है। भवन निर्माण में घटिया ईंटों और सीमेंट का प्रयोग हो रहा है। अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने एमएलसी को अवगत कराते हुए जांच की मांग की। एमएलसी ने नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत कर लापरवाह अधिकारी एवं ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
गोवर्धन तहसील वर्तमान में अस्पताल के भवन में अस्थाई रूप से चल रही है। प्रस्तावित नए तहसील भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी आगरा द्वारा पाली ब्राह्मणान के समीप धौली कुइयां पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन

तहसील भवन निर्माण में अधिकारियों की अनदेखी के चलते पीला ईंट एवं घटिया सीमेंट का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महादेव शर्मा ने निर्माण कार्य पर सवाल खड़े करते हुए बुधवार को एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह को पूरे प्रकरण से अवगत कराया।
पीडब्ल्यूडी के एई आरसी पाठक ने बताया कि 4.63 करोड़ रुपये की लागत से आवास एवं 7.92 करोड़ की लागत से तहसील कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। घटिया ईंट एवं सीमेंट लगाने की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें