फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यूपी की बिजली पहले से बेहतर, विरोधी कर रहे दुष्प्रचार : अरविंद

विज्ञापन
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करते ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा।
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने यूपी की बिजली व्यवस्था को पहले से बेहतर बताया। विद्युत कटौती को सिरे से नकारते हुए इसे विरोधियों का दुष्प्रचार बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के २० साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी बताईं। उन्होंने साल २०२४ में मोदी जैसे महापुरुष का साथ देने की जनता से अपील भी की। सफाई कर्मियों की मेहनत को सराहते हुए सफाई व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।
विज्ञापन

सोमवार का मसानी स्थित मुकुंद विहार में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बिजली का उत्पादन और खपत दोनों ही बढ़े हैं। अभी तक के इतिहास में यूपी के विद्युत ग्रहों की जितनी विद्युत क्षमता बढ़ी वह पहले कभी नहीं बढ़ी। सफाईकर्मियों के लिए कहा कि सुबह पांच बजे उठकर सफाई करना आसान नहीं होता। हमारे मेयर, पार्षद और विधायकगण भी सफाई कार्य में लगे हैं।
उन्होंने मोदी के 20 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते उन पर लिखी किताब मोदी एट दी रेट ट्वेंटी ड्रीम्स मीट डिलीवरी नाम के बारे में विवरण से बताया। इससे पूर्व ऊर्जा मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। सम्मेलन को डॉ. रोशन लाल अग्रवाल, डॉ. रमाशंकर पांडेय, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने किया। समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे समेत अन्य लोगों ने मंत्री को सम्मानित किया।
विज्ञापन

गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी
मंत्री ने सोमवार को रिफाइनरी गेस्ट हाउस में मथुरा-वृंदावन नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों पर बजने वाले जनहित संदेश की एक नए ऑडियो ट्यून का उद्घाटन किया। हरी झंडी दिखाकर बजती हुई नई ट्यून वाली १० गाड़ियों को रवाना किया। नगर आयुक्त अनुनय झा ने कहा कि वह साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को पहले समय के मुकाबले अच्छा बनाने की कवायद करें। अगले 3 दिन में नगर निगम की सभी गाड़ियों पर यह ट्यून चलना शुरू हो जाएगी। संवाद
बेघर महिला फफक-फफककर रोई
मंत्री के समक्ष सोमवार को बाकलपुर निवासी बादाम सिंह की पत्नी मकान को ध्वस्त किए जाने को लेकर फफक-फफककर रो पड़ी। उसका आरोप था कि नगर निगम के अधिकारियों ने पैसा लेने के बाद भी उसके आशियाने को ढहा दिया। मुकुंद विहार में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन के वक्त महिला सुमन का कहना था कि गांव में पट्टे की जमीन पर उसने अपना मकान बनवाया था, जिसे पिछले दिनों नगर निगम ने अवैध ठहराकर ढहा दिया। उनका मकान ही ढहाया गया है। उसका पूरा परिवार बेघर हो गया है। मंत्री ने इस पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
ऊर्जा मंत्री का किया स्वागत
मंत्री का स्वाफा, दुपट्टा, दुशाला, गदा, तलवार और तस्वीर भी भेंट की। इस मौके पर एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, मेयर मुकेश आर्य बंधु, समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे, पूर्व विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह, रविकांत गर्ग, विधायक पूरन प्रकाश, महामंत्री राजू यादव, पार्षद राजेश सिंह पिंटू, हेमंत अग्रवाल, श्याम चतुर्वेदी, सचिन चतुर्वेदी, चिंताहरण चतुर्वेदी, पन्नालाल गौतम, केके पचौरी, पवन हिंडौल, मूलचंद गर्ग, ज्ञानेंद्र राणा, पूजा चौधरी, यज्ञदत्त कौशिक, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, चंद्रपाल कुंतल, राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
ऊर्जा मंत्री ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन
प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा सोमवार को वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होंने सुबह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। उन्होंने विधिविधान से पूजन अर्चन किया। ऊर्जा मंत्री को सेवायत सोनू गोस्वामी और अशोक गोस्वामी ने विधिवत पूजन-अर्चन कराया तथा ठाकुरजी का प्रसादी अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया।
कहा कि ब्रज की रज मस्तक पर पड़ना सौभाग्य की बात है। उन्होंने गोविंद पाठक द्वारा रचित वृंदावन एक परिदृश्य पुस्तक का विमोचन भी किया। वृंदावन की बिगड़ी यातायात और बंदरों की समस्या से मंत्री को अवगत कराया। स्थानीय एक होटल में आयोजित समारोह में पंडा सभा के अध्यक्ष श्यामसुंदर गौतम व महामंत्री विवेक गौतम ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री को वृंदावन की बिगड़ी यातायात व्यवस्था के साथ साथ बढ़ती बंदरों की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें