फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ठाकुर बांकेबिहारी की प्रसादी के रूप में मंदिर सेवायतों ने दिए तिरंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन बाल विकास परिषद के द्वारा शनिवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर से तिरंगा वितरण अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिसके अंतर्गत बांकेबिहारीजी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ठाकुरजी की प्रसादी के रूप में तिरंगा वितरित किए।
मंदिर सेवायत नितिन गोस्वामी सांवरिया ने कहा कि राष्ट्रभक्ति और भगवत भक्ति मानव जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। मानव का जीवन तभी सार्थक हो सकता है। परिषद महामंत्री वंटू गोस्वामी ने कहा कि आज श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बिहारीजी महाराज की प्रसादी के रूप में तिरंगा देते हुए सभी को राष्ट्र रक्षा का संकल्प भी दिलाया गया है।
विज्ञापन

अभियान संयोजक मुकेश कृष्ण शर्मा ने बताया कि परिषद की ओर से 15 अगस्त तक 5000 तिरंगा का वितरण किया जाएगा। जितेंद्र कुमार गौतम, विष्णु गोला, मृदुल श्याम शर्मा, निकुंज बिहारी गौतम, सूरज शर्मा, कृष्णा गौतम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें