फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बिहारीजी कॉरिडोर के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी व सेवायत

विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के बाहर प्रदर्शन करते व्यापारी।
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों द्वारा गठित वृंदावन बचाओ समिति की बैठक विद्यापीठ चौराहा क्षेत्र स्थित लड्डा राम धर्मशाला में हुई। बैठक में कॉरिडोर निर्माण को गलत बताया गया।
विज्ञापन

बैठक के बाद व्यापारियों, स्थानीय लोगों के साथ मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने विद्यापीठ चौराहे से अठखंभा तक पैदल मार्च निकाल कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोग हाथ में काले बैनर पोस्टर लिए थे। इसके बाद मंदिर के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए कॉरिडोर का विरोध किया। शाम को दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों पर काले बैनर लगाकर विरोध दर्ज कराया।
बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर में 300 से अधिक मकान और प्रतिष्ठानों के ध्वस्त किए जाने की आशंका से वृंदावन का व्यापारी, स्थानीय लोग और गोस्वामी समाज में आक्रोश पनप रहा है। बीते दिनों सरकार और प्रशासन के इस प्रस्ताव के विरोध में वृंदावन बचाओ समिति का गठन किया गया है। इसकी पहली बैठक बृहस्पतिवार को हुई। बैठक में लोगों ने कहा कि वृंदावन के पौराणिक स्वरूप, कुंज गलियों और यहां के पुराने बाजार को नष्ट करने की शासन-प्रशासन की साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धार्मिक स्थल को पर्यटन स्थल बनाने की कवायद में जुटे शासन और प्रशासन को ध्वस्तीकरण करने से पहले हमें रौंदकर आगे बढ़ना होगा। आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से होगा।
विज्ञापन

किसान, गरीब, मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि सरकार कॉरिडोर बांकेबिहारी पर बनाना चाहती है, लेकिन वृंदावन की कुंज गलियों का भी ध्यान रखा जाए, क्योंकि कुंज गलियों से वृंदावन का नाम देश और विदेश में है। किसान नेता कुंवर सिंह निषाद, अमित गौतम भोला, नीरज गोस्वामी, मेघश्याम गौतम, आकाश गोस्वामी, राजुल गोस्वामी, तरुण गोस्वामी, विनीत गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, महेंद्र मिश्र, कुलदीप शर्मा, महेश अग्रवाल, अनमोल गौतम, गोविंद खंडेलवाल, नवीन पुरोहित, कन्हैया खंडेलवाल, राहुल शर्मा, अविनाश वर्मा, वैभव शर्मा सिद्ध, अशोक गोस्वामी, आकाश गौतम, नीरज गौतम, शिवा गौतम, नूतन बिहारी पारीक समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें