फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura : वृंदावन के वृद्धाश्रम में तीन महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 20 की हालत गंभीर

Mon, 31 Jul 2023 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

इसका रविवार को राजफाश हुआ। चर्चा है कि दूषित खाने और पानी की वजह से इनकी मौत हुई है। वहीं, आश्रम की ही अन्य 20 महिलाओं की तबीयत खराब है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के नगला रामताल इलाके में वृद्धाश्रम में तीन दिन में तीन वृद्ध महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो हो गई। इसका रविवार को राजफाश हुआ। चर्चा है कि दूषित खाने और पानी की वजह से इनकी मौत हुई है। वहीं, आश्रम की ही अन्य 20 महिलाओं की तबीयत खराब है। इनको सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग ने खाने और पानी के सैंपल भरे। स्वास्थ्य विभाग ने दवाएं उपलब्ध कराईं।

विज्ञापन


दरअसल, जैंत इलाके में कृष्णा कुटीर के नाम से वृद्धाश्रम संचालित है। इसमें 242 महिलाएं रहती हैं। 2018 से इसे हरदोई की सार्वजनिक शिक्षो नयन संस्थान संचालित करती आ रही है। डॉ. एसके त्रिवेदी इसके अध्यक्ष हैं। 26 जुलाई को यहां रहने वाली वृद्ध महिलाओं की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ।

सबसे पहले यहां रहने वाली राजस्थान निवासी 70 वर्षीय जसकंवर की मौत हुई। 28 जुलाई को मध्यप्रदेश निवासी 70 वर्षीय कौशल्या और 29 को मध्य प्रदेश निवासी 85 वर्ष की सावित्री की मौत हो गई। पोस्टमार्टम किसी का भी नहीं कराया गया। रविवार को अचानक से 20 वृद्धाओं की तबीयत और बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें