फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loot in Mathura: बाइक सवार बदमाशों ने पिता पुत्र से लूटे 60 हजार रुपये, विरोध पर बेरहमी से पीटा

Wed, 03 Aug 2022 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के राया क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की रात लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकान से लौट रहे पिता-पुत्र को तमंचा दिखाकर रोक लिया। उनसे 60 हजार रुपये लूट लिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राया क्षेत्र में सोमवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। तमंचा दिखाकर उनसे 60 हजार रुपये लूट कर भाग गए। मारपीट में घायल पिता की हालत गंभीर है। घटना के संबंध में थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गांव ककरेटिया निवासी सत्यप्रकाश अग्रवाल उर्फ बंटी पुत्र गंगाधर अग्रवाल की बलदेव रोड राया में अग्रवाल प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। सोमवार की रात 10:30 बजे दुकान बंदकर सत्यप्रकाश, पिता गंगाधर के साथ बाइक से गांव जा रहे थे।

तमंचा दिखाकर पिता-पुत्र को रोका

गांव नगला दखिनी से आगे कुरसंडा बंबा मोड़ ककरेटिया के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दोनों को रोक लिया तथा मारपीट की। थैले में रखे 60 हजार रुपये, एक मोबाइल, थैले में रखी दुकान की चाबियां और हिसाब के कागज आदि लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

मारपीट के दौरान पिता-पुत्र घायल हो गए। लूट के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ महावन रविकांत पाराशर, थाना राया प्रभारी ओम हरि वाजपेयी और थाना जमुनापार पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

लाखों की चोरी का नहीं हो सका खुलासा

तीन माह पूर्व हाथरस रोड पर हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। बदमाश आए दिन पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ज्ञात रहे हाथरस रोड पर 35 लाख की चोरी की घटना का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। दो दिन पूर्व भी चोरों ने थाने के सामने डाकघर के ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें