फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: थाना कार्यालय की गिरी छत, डॺूटी पर तैनात होमगार्ड का सिर फटा

विज्ञापन
मथुरा। फरह थाने के कार्यालय की छत से गिरा मलबा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। थाना फरह के कार्यालय की छत मंगलवार को तड़के तीन बजे अचानक गिर गई। छत से गिरे मलबे से होमगार्ड घायल हो गया। दुर्घटना के समय हिरासत में लिए गए १२ लोग भी कार्यालय में बैठे थे। दुर्घटना से पुलिसकर्मियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

फरह थाने के कार्यालय में दीवान मदन लाल और होमगार्ड मेघश्याम की रात को डॺूटी थी। बताया गया कि पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में हिरासत में लिए गए एक दर्जन व्यक्तियों को भी रात में कार्यालय में ही बैठा रखा था।
तड़के तीन बजे दीवान मदन लाल किसी काम से कार्यालय से बाहर निकले। कुछ ही समय बाद कार्यालय की छत का बीच का हिस्सा भरभरा कर तेज आवाज के साथ नीचे गिर गया। छत से गिरे मलबे में होमगार्ड मेघश्याम घायल हो गया। शोर करने पर थाने के अन्य कर्मचारी भी वहां आ गए।
विज्ञापन

घायल होमगार्ड को अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी ने होमगार्ड को सुबह घर भेज दिया। दूसरी बार छत गिरने से पुलिसकर्मियों में दहशत है। 15 साल पूर्व बनी थाने की इमारत के कंप्यूटर रूम की छत भी करीब दस माह पूर्व गिर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें