फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर किशोरी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम करीब ६ बजे की है। 15 वर्षीय किशोरी घर से कुछ दूरी से पानी भरकर ले जा रही थी। इसी बीच गांव के ही तीन-चार लड़कों ने किशोरी को दबोच लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। ग्रामीणों की सूचना पर किशोरी के पिता ने फोन से सूचना डायल 112 को दी। रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत त्यागी ने बताया कि अभी पीड़िता के पिता ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें