फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कोचिंग संचालक के पक्ष में आए विद्यार्थी और अभिभावक

विज्ञापन
मथुरा। कोचिंग संचालक के पक्ष में थाने के बाहर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। बीते काफी समय से उत्पीड़न और शोषण का शिकार छात्रा के सामने संकट खड़ा हो गया है। शोषण से तंग आकर अपनी जान देने पर आमादा छात्रा ने जब पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई तो मुसीबतें आ रहीं हैं। पुलिस से शिकायत करने के बाद पीड़िता का परिवार हर दिन डर के साए में जी रहा है। पीड़िता का घर से निकलना भी अब मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम ने बताया कि पीड़िता के भाई ने उन्हें बताया कि कुछ लोगों ने उन पर नजर रखनी शुरू कर दी है। कई युवक उसके घर के आसपास देखे जा रहे हैं। बताया कि शुक्रवार को महिला पुलिस अभिरक्षा में जब बहन मेडिकल के लिए अस्पताल जा रही थी तब वह उस टेंपो के पीछे-पीछे बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी ने अटल्ला के पास टेंपो को रोका और वहां पर्यटकों से बात करने लगीं। जबकि कुछ युवक बाइक पर उन पर नजर रखे थे। इसके बाद कुछ आगे जाने के बाद वही युवक उनका फिर से पीछा करते दिखाई दिए।
उन्होंने बताया कि उनकी बहन और परिवार का अब घर से निकलना भी खतरे से खाली नहीं है। डॉ. लक्ष्मी गौतम ने कहा कि वह किसी को दोषी नहीं ठहरा रहीं हैं अगर कोचिंग संचालक दोषी और निर्दोष होने का जांच में सामने आ जाएगा। वह भी चाहतीं हैं मामले की निष्पक्ष जांच हो।
विज्ञापन

कोचिंग संचालक के पक्ष में आए विद्यार्थी और अभिभावक
नगर के कोचिंग में छात्रा को नशीला पदार्थ का सेवन कराकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर यौन शोषण के मामले में शनिवार को कोचिंग संचालक के पक्ष में विद्यार्थी सामने आए हैं। शनिवार को विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने कोतवाली पर प्रदर्शन कर पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी पुलिस के सामने रखी है।
नगर के कोचिंग की छात्रा ने कोचिंग संचालक अभिषेक सक्सेना, उसके परिवार, राहुल शर्मा, उसकी बहन प्रियंका, पिता हीरालाल, रामानुजाचार्य एवं उदय ठाकुर के खिलाफ शुक्रवार को वृंदावन कोतवाली में यौन उत्पीड़न एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। इधर, शनिवार की दोपहर कोचिंग में पढ़ने वाले अन्य विद्यार्थी और उनके अभिभावक हाथों में तख्तियां लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां पहले प्रदर्शन करते हुए अपनी बात को रखा।
उनकी तख्तियों पर लिखे स्लोगन प्रधानमंत्री मंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं कोतवाली प्रभारी हमें न्याय दो, इंसाफ दो के माध्यम से गुहार लगाई गई। साथ ही उन्होंने छात्रा द्वारा कोचिंग संचालक समेत अन्य लोगों पर लगाए गए आरोपों को निराधार व झूठा बताते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
कोचिंग संचालक के समर्थन में नारेबाजी कर मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के सामने अपना पक्ष रखा। विद्यार्थियों का कहना है कि वह काफी समय से कोचिंग में पढ़ रहे हैं, कभी भी इस तरह की हरकत उन्होंने देखी नहीं है। वहीं पुलिस ने उन्हें सभी बिंदुओं पर गौर करते हुए जांच करने का भरोसा दिलाया। इधर, पीड़िता ने बताया आज जो कुछ भी कोतवाली में हुआ यह एक सोची समझी नीति है। पुलिस ने कई और लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
अभी मामले की जांच की जा रही है। कई लोगों से पूछताछ की गई है। कोचिंग में पढ़ने वाले अन्य विद्यार्थी भी आए थे, उनकी बात सुनी गई है। जो उचित होगा किया जाएगा। अनजान लोगों द्वारा छात्रा का पीछा किए जाने की कोई शिकायत नहीं की है। फिर भी वह इस ओर ध्यान देंगे।
विज्ञापन

- विजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी वृंदावन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें