फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा, बिना तलाशी के वाहनों को प्रवेश नहीं

विज्ञापन
मथुरा। बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग करते एसपी देहात श्रीशचंद व पुलिसकर्मी। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जनपद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिले की सीमा पर बिना तलाशी के वाहनों को जनपद में प्रवेश नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

एसपी देहात ने प्रत्येक वाहन को कड़ी तलाशी से गुजारा। इसके अलावा डीएम और एसएसपी ने बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं।
१९ अगस्त को श्रीकृष्ण की नगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश-विदेश से लाखों कृष्णभक्त आएंगे। इन भक्तों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने एसपी देहात श्रीशचंद को जनपद के सभी बार्डरों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद के साथ ही कड़ी तलाशी से वाहनों को प्रवेश के निर्देश दिए।
एसपी देहात ने खुद हरियाणा के कोटवन बॉर्डर पर मोर्चा संभाला। यहां पर बिना तलाशी के वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया। इसके साथ ही जनपद की सीमाओं पर भी तलाशी कड़ी की गई। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी अभिषेक यादव ने एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार, एसपी सुरक्षा आनंद कुमार के संग श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट पर कर दिया है। चौकस निगाहों के संग ही सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे और हाईवे पर सुरक्षा के चौकस इंतजाम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर हाईवे और एक्सप्रेसवे पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी, आरएएफ, कमांडो आदि को मुस्तैद किया गया है। हर पल एसएसपी इसकी खुद ही मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सुरक्षा को पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
जनपद की इन सीमाओं पर कड़ी तलाशी
- कोसीकलां-कोटवन (यूपी-हरियाणा बॉर्डर)
- मगोर्रा-जाजनपट्टी (यूपी-राजस्थान बॉर्डर)
- फरह-रैपुराजाट (मथुरा-आगरा बॉर्डर)
- गोवर्धन-डीग(यूपी-राजस्थान बॉर्डर)
- बाजना-अलीगढ़ (मथुरा-अलीगढ़ बॉर्डर)
- बलदेव-सादाबाद (मथुरा-हाथरस बॉर्डर)
- राया-हाथरस (मथुरा-हाथरस बॉर्डर)
तीन जोन, १७ सेक्टरों में बांटा गया शहर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुरक्षा को तीन जोन और 17 सेक्टरों में बांटा गया है। आगरा, कानपुर और लखनऊ जोन से यह फोर्स मथुरा आएगा। बुधवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस फोर्स को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीलामंच पर ब्रीफ किया। सभी को कृष्णभक्तों से अच्छे व्यवहार के संग सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यह रहेगी फोर्स
- एएसपी-3, सीओ-1४, इंस्पेक्टर -35, एसआई-260, सिपाही-1200, महिला एसआई-30, महिला सिपाही- 125, ट्रैफिक इंस्पेक्टर-3, ट्रैफिक दरोगा-25, ट्रैफिक सिपाही-150, एसआई एलआईयू-3, पीएसी, आरएएफ, फ्लड और कमांडो फोर्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें