वृंदावन (मथुरा)। अवैध रूप से वृंदावन निवास कर रहे रूसी नागरिक को एलआईयू की टीम ने गिरफ्तार किया है। साथ ही इसकी जानकारी रूसी दूतावास को दे दी है।
रूस का रहने वाला 21 वर्षीय दमित्री मल्ट्सएव टूरिस्ट वीजा पर वृंदावन में इस्कॉन मंदिर के समीप वाणी गेस्ट हाउस में रह रहा था। दमित्री का टूरिस्ट वीजा मार्च 2020 में ही खत्म हो गया था। उसका पासपोर्ट भी करीब छह महीने पहले एक्सपायर हो चुका है। इसके बावजूद रसियन युवक ने पासपोर्ट की वैद्यता अवधि बढ़ाने के लिए कोई अग्रिम कार्रवाई नहीं की। एलआईयू प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने मामले की गंभीरता समझते हुए शनिवार को दमित्री को इस्कॉन मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर रूस दूतावास को सूचित कर दिया है।