फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जबरन जिम करने पर झगड़ा, युवकों ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में जिम में झगड़े के दौरान पिस्टल लहरात युवक लाल घेरे में। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर बाईपास तिराहे के समीप जबरन जिम कर रहे युवकों एवं जिम ट्रेनर में कहासुनी हो गई। युवकों ने मारपीट कर जिम में तोड़फोड़ कर दी। पिस्टल से फायरिंग की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में जिम संचालक ने छह नामजदों के खिलाफ मारपीट और 50 हजार रुपये लूटकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फिटनेस क्लब के संचालक वीर बहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि युवक कृष्णा का जिम में पंजीकरण था लेकिन वह अपने दो-तीन दोस्तों को जबरन जिम करा रहा था। इस बात को लेकर जिम ट्रेनर और कृष्णा के बीच कहासुनी हो गई। कृष्णा अपने अन्य साथियों को लेकर आया और ट्रेनर के साथ मारपीट करते हुए जिम में तोड़फोड़ कर दी। एक युवक ने पिस्टल निकालकर दो राउंड फायर कर दिए।
अपराध निरीक्षक चेतराम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों कृष्ण निवासी कोटवन, महेश, शिवा, अमित, विष्णु, पवन निवासी अजीजपुर सहित अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फु टेज कब्जे में लिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें