फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: प्रदेश के पांच शहरों में २८ अगस्त को होगा प्री वेटरनेरी टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम (पीवीटी-२०२२) घोषित कर दिया है। इसके तहत बीवीएससी एंड एएच डिग्री प्रोग्राम के लिए प्री-वेटरनेरी टेस्ट २८ अगस्त को होगा। इस परीक्षा के लिए लखनऊ सहित प्रदेश के पांच शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य परीक्षा २५ सितंबर को मथुरा में होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा के सबसे प्रमुख डिग्री पाठॺक्रम बीवीएससी एंड एएच के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तिथि एक अगस्त से बढ़ाकर १० अगस्त की जा चुकी है।
इसी के साथ विवि प्रशासन ने उक्त डिग्री प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा के लिए तिथि घोषित कर दी है। इसके तहत इस बार लखनऊ, बरेली, कानपुर, प्रयागराज सहित मथुरा में प्री-वेटरनेरी टेस्ट २८ अगस्त को होगा। इसकी मुख्य परीक्षा २५ सितंबर को होगी। इसके अलावा पैरा वेटरनेरी के अंतर्गत संचालित डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए प्रवेश परीक्षा ११ सितंबर को होगी।
विज्ञापन

बीएसए कॉलेज में आवेदन की तिथि बढ़ी
डॉ. बीआर आंबेडकर विवि से संबद्ध बाबू शिवनाथ अग्रवाल डिग्री कॉलेज में स्नातक पाठयक्रम बीए, बीकॉम, बीएससी में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने बताया कि कालेज में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त तक है। छात्र-छात्राएं बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश के लिए इस तिथि तक फार्म की खरीद और जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें