फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ओवरलोड टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, दो यात्री घायल

विज्ञापन
फोटो-51 सड़क पर तड़फते घायल यात्री। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर सवारियों से ओवरलोड टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। दो यात्री टेंपो के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने टेंपो के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बुधवार को आकाश, विकास निवासी मेरठ गिरिराज परिक्रमा लगाकर गोवर्धन से टेंपो में सवार होकर मथुरा लौट रहे थे। सवारियों से ओवरलोड टेंपो जचौंदा के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। आकाश, विकास टेंपो के नीचे दब गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालात चिंताजनक बताई जा रही है।
परिवहन अधिकारी की लापरवाही से दौड़ रहे डग्गेमार वाहन
मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर डग्गेमार वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। अधिकतर डग्गेमार वाहनों के पास फिटनेश रजिस्ट्रेशन तक नहीं हैं। मानकों के विपरीत सवारियों से ओवर लोड वाहन लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस ओर परिवहन अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें