फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का फार्म भरने मखदमपुर में जनसेवा केंद्र में गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। साथ ही सामूहिक दुष्कर्म करने वालों ने इसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर चारों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। यही नहीं इस वीडियो को मायके और ससुरालीजनों को भेज दिया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। फरार चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव की महिला २८ मई की दोपहर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का फार्म भरने के लिए गई। यहां पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की तहरीर थाना नौहझील में जनसेवा केंद्र संचालक चरण सिंह, कंप्यूटर सेंटर संचालक सतीश, दुकान स्वामी धनपाल निवासी मल्हान और जीतू निवासी अड्डा छिनपराई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार जीतू की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर १६१ के बयान लिए हैं। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है जबकि चौथे की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। मेडिकल कराकर पीड़िता के १६१ के बयान लिए गए हैं, जबकि १६४ के बयान सोमवार को कोर्ट में होंगे।
पीड़िता और आरोपी पढ़े हैं संग-संग
चरण सिंह मूलत: अलीगढ़ के गांव का रहने वाला है। पीड़िता का मायका भी इसी गांव में है। पीड़िता और आरोपी संग ही पढ़े हैं। पहले से ही आरोपी पीड़िता से परिचित था। पुलिस भी हर एंगल पर जांच में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें