फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बर्फीली हवा के साथ कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त

विज्ञापन
मथुरा : मथुरा- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह 8 बजे कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी ? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। जिले में शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। कोहरे के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मथुरा-दिल्ली हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। जगह-जगह लोग ठंड से बचने के लिए ठंड का सहारा लेते रहे। शनिवार को फरह क्षेत्र सबसे ठंड इलाका रहा। केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान में लगे तापमान मीटर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं के संभागीय कृषि प्रशिक्षण केंद्र में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे धूप निकलने के बाद लोगों को सर्दी से कुछ राहत अवश्य मिली। शाम होते होते ठंड फिर बढ़ गई। सबसे ज्यादा परेशानी सड़क किनारे रह रहे लोगों को उठानी पड़ रही है। सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे यह लोग पूरी रात अलाव के किनारे बैठकर गुजारने को मजबूर हैं। वृंदावन के मंदिरों में भक्त अपने आराध्य को सर्दी से राहत देने के लिए गर्म पदार्थों से बने व्यंजन अर्पित कर रहे हैं। इसके अलावा भगवान के आगे अंगीठी भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें