जाबरा में हुई चोरी की जांच करती पुलिस।
- फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। गांव जाबरा में दिनदहाड़े चोर अलमारियों के ताले तोड़कर जेवरात एवं एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने जांच की।
शुक्रवार को गांव जाबरा में बृज लाल उर्फ ब्रजो के घर में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर चोर एक लाख रुपये की नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। उस समय परिजन खेत पर गए थे। वापस लौटने पर उनको मुख्य दरवाजा खुला हुआ मिला। घर में अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर मांट थानाध्यक्ष प्रशांत त्यागी एवं एसएसआई प्रेम नारायण शर्मा मौके पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।