फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नोएडा से अगवा युवती मथुरा में सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राया पुलिस और मांट टोल चौकी पुलिस की सतर्कता से अगवा युवती की हत्या होने से बच गई। एक तरफा प्यार में नोएडा से पिस्टल के दम पर युवती को अगवा करके लाए युवक को पुलिस ने पकड़ लिया और युवती को सकुशल बचा लिया। सिरफिरे के कब्जे से कार, पिस्टल और युवती का लूटा मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की देरशाम नोएडा स्थित हेलो मिस्त्री कंपनी में कार्य करने वाली युवती की कमर पर पिस्टल लगाकर नई दिल्ली के अबुल फजल एनक्लेव, जामिया नगर ओखला निवासी फिरोज खां ने अगवा कर लिया था। कार में अगवा करके लाई गई युवती को राया थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे माइल स्टोन 108 पर हत्या के इरादे से पिस्टल में मैगजीन डालने लगा।
इसी बीच युवती ने मैगजीन निकालकर कार से बाहर फेंक दी। मैगजीन ढूंढने के चलते राया प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी, राया कट चौकी प्रभारी हरेंद्र कुमार और मांट टोल चौकी प्रभारी रजत दुबे की सतर्कता के कारण युवती की जान बच गई और सिरफिरे को पकड़ लिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

सकुशल युवती परिजन को सौंपी : आलोक
सीओ महावन आलोक सिंह ने बताया कि युवती परिजन को सौंप दी है। जबकि सिरफिरे युवक को जेल भेज दिया है। सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में ऐसा कदम उठाया है। अगर एक्सप्रेसवे पर पुलिस टीम सतर्क और सजग नहीं होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। फिलहाल युवती काफी डरी और सहमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें