फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दिल्ली से भागकर वृंदावन आईं छात्राओं को कनकधारा ने दी पनाह

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। मित्रता से बढ़कर कोई संबंध नहीं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला वृंदावन में। जब परिवार दोनों की दोस्ती में बाधक बना तो दिल्ली के करोलबाग निवासी दो छात्राएं घर से भागकर वृंदावन पहुंच गईं। यहां कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष ने पुलिस की सुरक्षा के बीच अपने घर उन्हें पनाह दी। सुबह होते ही छात्राओं के परिवार के लोग आए और उन्हें समझाकर घर ले गए।
विज्ञापन

फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम ने बताया कि शुक्रवार की शाम उन्हें जानकारी हुई कि दो छात्राएं अपने घर से नाराज होकर वृंदावन पहुंची हैं। 18 वर्षीय छात्राओं को मनाकर वह अपने घर ले आईं और पुलिस को सूचना दी। रात अधिक होने के कारण छात्राओं को डॉ. लक्ष्मी गौतम ने अपने घर पर सुरक्षित रखने का मन बनाया लेकिन किसी अनहोनी की आशंका पर उन्होंने पुलिस से मदद ली। रात को वृंदावन पुलिस की महिला होमगार्ड भी रात भर डॉ. लक्ष्मी गौतम के घर पर रहीं।
डॉ. गौतम ने छात्राओं से उनके घर से भागने का कारण पूछा तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। छात्राओं ने बताया कि वह दोनों बहुत गहरी मित्र हैं। परिवार के लोग इसके पसंद नहीं करते हैं। दोनों की मित्रता का फायदा उठाकर उनका ट्यूटर( शिक्षक) उनका शोषण करता था। ब्लैकमेल करते हुए कहता था कि परिवार से शिकायत कर देंगे। इससे परेशान होकर वह पहले भी घर से भाग आईं लेकिन बाद में लौट गईं। इससे खफा होकर परिवारों ने दोनों के बीच खाई बना दी। दोनों का मिलना और बोलना बंद कर दिया गया। इससे नाराज होकर वह शुक्रवार की सुबह नई दिल्ली के करोलबाग स्थित अपने-अपने घरों से भागकर वृंदावन आ गईं।
विज्ञापन

परिवार के नंबर लेकर डॉ. गौतम ने छात्राओं के परिवारों को सूचना दी। शुक्रवार की सुबह वृंदावन पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई के बाद छात्राओं को अपनी सुपुर्दगी में लेते हुए दिल्ली पुलिस में आरोपी शिक्षक की शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें