मथुरा। टोल प्लाजा पर मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा से दिल्ली जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण जाबरा टोल प्लाजा पर रुक गए।
कोहरा कम होने के बाद रवाना हुए। वे टोल पर लगभग 10 मिनट के लिए रुके। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यमुना एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा होने कारण रात में आगरा से दिल्ली लौटते समय यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर अपने काफिले के साथ रुक गए। 10 मिनट बाद कोहरा कम होने के बाद टोल प्लाजा से वे रवाना हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।