फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: लड्डू गोपाल के जलाभिषेक के पुनरीक्षण पर नहीं हो सकी सुनवाई

Mon, 01 Aug 2022 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की नातिनी राज्यश्री चौधरी ने 6 दिसंबर 2021 को शाही ईदगाह के अंदर लड्डू गोपाल जी का जलाभिषेक करने की घोषणा की थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और उन्हें जलाभिषेक करने से रोका गया।
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह मस्जिद प्रकरण में कोर्ट से बाहर आते अधिवक्ता देवकीनंदन शर्मा, द - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा एडीजे सप्तम की अदालत में  लड्डू गोपाल के जलाभिषेक संबंधी अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा के प्रार्थना पत्र पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन


महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने ईदगाह में लड्डू गोपाल जी का जलाभिषेक कर ईदगाह को शुद्ध करने संबंधी प्रार्थना पत्र 18 मई को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दिया गया। अदालत ने सुनवाई प्रारंभ कर दी परंतु संतुष्ट न होने पर इसका रिवीजन जिला जज राजीव भारती की अदालत में दिया। जहां से सुनवाई के लिए केस एडीजे सप्तम संजय चौधरी की अदालत में आया। सोमवार को न्यायिक कर्मचारी की मौत होने के कारण रिवीजन पर सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तारीख तय की है।

पक्षकार दिनेश शर्मा ने बताया कि ईदगाह ठाकुर जी का मुख्य जन्मस्थान है इसलिए उसको शुद्ध करने के लिए ईदगाह क्षेत्र की जमीन पर लड्डू गोपाल जी का जलाभिषेक करने की अनुमति मांगी गई है। इसके अलावा रिवीजन में पूजा पाठ का अधिकार भी मांगा गया है। शाही ईदगाह के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि शोकावकाश के कारण सुनवाई नहीं हो सकी हैं।

क्या है पूरा मामला

महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की नातिनी राज्यश्री चौधरी ने 6 दिसंबर 2021 को शाही ईदगाह के अंदर लड्डू गोपाल जी का जलाभिषेक करने की घोषणा की थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और उन्हें जलाभिषेक करने से रोका गया। अब इस मुद्दे को न्यायिक प्रक्रिया में लाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें