फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: श्रावणी पुत्रदा एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, लगाई परिक्रमा

विज्ञापन
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अपने लड्डू गोपाल को दर्शन कराता श्रद्धालु।
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रावणी पुत्रदा एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी मदिर में भारी भीड़ रही। सोमवार होने के बाद भी हजारों भक्तों ने आराध्य के दर्शन कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह मंदिर खुलने से पहले ही बाहर हजारों भक्तों की भीड़ एकत्रित हो गई। पट खुलने के साथ ही ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रवेश किया।
मंदिर के गर्भगृह में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन पाकर भक्त धन्य हुए। एकादशी के कारण मंदिर को जाने वाली गलियों में भारी भीड़ रही। इधर, एकादशी के अवसर पर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा देने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ रही। पुण्य लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से परिक्रमा मार्ग में महिलाओं, बच्चों एवं जवान वृंदावन की परिक्रमा करते देखे गए। इससे पूर्व भक्तों ने यमुना में स्नान कर पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें